YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

कलंक का दूसरा गाना 'फर्स्ट क्लास' रिलीज -गाने को लोगों ने खूब पसंद किया

कलंक का दूसरा गाना 'फर्स्ट क्लास' रिलीज  -गाने को लोगों ने खूब पसंद किया

 मल्टीस्टारर मूवी कलंक का दूसरा गाना 'फर्स्ट क्लास' रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की इस फिल्म के गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। गाने में वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी साथ नजर आ रही हैं। गाने में डांस के साथ इमोशन्स भी हैं। इस गाने में आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर की शादी होते दर्शाया गया है, लेकिन पूरे गाने में वरुण धवन ही लाइम लाइट में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन और कियारा का डांस गाने को दमदार बना रहा है। इस गाने में संगीत प्रीतम ने दिया है और गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस शानदार गाने को अपनी आवाज अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने दी है। इस पैपी सॉन्ग को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। यह गाना एक डांस नंबर है। सॉन्ग के आखिर में माधुरी दीक्षित मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। ये सॉन्ग इसलिए भी बेहतरीन लग रहा है क्योंकि 1950 की थीम इसमें दिखाई दे रही है। इस गाने में वरुण धवन के लुक गजब के दिखाई दे रहे हैं। 80 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस मल्टीस्टारर मूवी को दर्शक अगले महीने 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। आपको बता दें कि कुछ देर पहले ही वरुण ने सोशल मीडिया पर इस गाने की कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसमें वरुण वाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं, वहीं कियारा ने रेड चोली और वाइट लहंगा कैरी किया है। वरुण ने इस गाने की कुछ झलकियां भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।  इससे पहले कलंक का पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज किया गया था। घर मोरे परदेसिया गाने में वरुण धवन, आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित की तिगड़ी नजर आई थी। हालांकि घर मोरे परदेसिया सॉन्ग मुख्य तौर पर आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था। 

Related Posts