YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

दुनियाभर में 16 हजार की मौत, 100 करोड़ घरों में कैद

दुनियाभर में 16 हजार की मौत, 100 करोड़ घरों में कैद

कोरोना वायरस की चपेट में दुनियाभर के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नागरिक आ चुके हैं। इनमें से 16491 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1 लाख 337 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11204 की हालत बेहद गंभीर है। भारत सहित विश्व के कई देशों ने बड़े हिस्सों में लॉकडाउन कर दिया है, इस वजह से करीब 100 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। अकेले यूरोप में कोरोना मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। वहीं, म्यांमार में भी कोरोना के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। 
भारत पर निर्भर है कोरोना का भविष्य: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ को निदेशक डॉ. माइकल जे रायन ने कहा है कि कोरोना वायरस का भविष्य में कैसा असर रहेगा यह बड़ी जनसंख्या वाले देशों की कार्रवाई पर तय होगा। उन्होंने कहा, चीन की तरह भारत बहुत बड़ी जनसंख्या वाला देश है और इसके दूरगामी परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि बड़ी जनसंख्या वाले देश इसे लेकर क्या कदम उठाते हैं। यह बहुत जरूरी है कि भारत जन स्वास्थ्य के स्तर पर आक्रामक फैसले लेना जारी रखे। उन्होंने कहा, भारत ने स्मॉल पॉक्स और पोलियो के उन्मूलन में दुनिया का नेतृत्व किया। भारत में जबरदस्त क्षमता है, सभी देशों में जबरदस्त क्षमता है जब समुदायों और नागरिक समाजों को जुटाया जाता है।
म्यांमार में पहला मामला
दुनियाभर में खौफ बरपा रहे कोरोना वायरस ने म्यांमार में भी दस्तक दे दी है। यहां इसके संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हो गई है।
यूरोपीय देशों में मृतकों की संख्या 10 हजार के पार
यूरोप में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों की संख्या 10 हजार से ऊपर चली गई है। 
फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 860 हुई 
फ्रांस में कोरोना वायरस से 186 और लोगों की मौत हो गई है। विदेश मंत्री ने सोमवार को बताया कि इन मौतों के साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 860 हो गई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री आलिवियर वेरान ने कहा कि फ्रांस में 19 हजार 856 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 8675 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 2082 की गहन चिकित्सा की जा रही है।
नेपाल ने भारत और चीन सीमाएं सील की
नेपाल सरकार ने सोमवार से एक हफ्ते के लिए भारत व चीन सीमाएं सील कर दी हैं। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रखी जाएगी। वित्त मंत्री युबा राज खातीवाड़ा ने बताया कि संक्रमण के नेपाल में फैलने का भारी अंदेशा है, इसलिए यह कदम उठाया गया। नेपाल की भारत के साथ 1800 किमी लंबी सीमा है, जिस पर वाहनों के 37 प्रवेश बिंदु हैं। चीन सीमा पर उसके चार ऐसे बिंदु हैं जहां से वाहन आते-जाते हैं।
न्यूयॉर्क में एक दिन में 58 की मौत
अमेरिका के न्यूयार्क में 114 लोगों की मौत अब तक वायरस संक्रमण से हुई है, इनमें 58 एक ही दिन में मारे गए। यहां के मेयर बिल डे ब्लासियो के अनुसार न्यूयॉर्क अगले 10 दिन में जरूरी चिकित्सा सप्लाई की गंभीर कमी से गुजर सकता है। वहीं उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बताया कि कुल 2.50 लाख नागरिकों की जांच अब तक हुई है। न्यूयॉर्क के लिए एक हजार बिस्तर, कैलिफोर्निया के लिए दो हजार और वाशिंगटन के लिए एक हजार बिस्तर के बड़े मेडिकल स्टेशन मुहैया करवाने के लिए देश की संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी से कहा गया है।

Related Posts