YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भुखमरी के कगार पर पहुंचे ईरान में फंसे भारतीय मछुआरे, बचाने की लगाई गुहार

भुखमरी के कगार पर पहुंचे ईरान में फंसे भारतीय मछुआरे, बचाने की लगाई गुहार

 कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया में तीसरे देश ईरान में फंसे लगभग 900 मछुआरे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सरकार ने अब तक उनकी सहायता के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। ईरान में फंसे मछुआरों में से 700 मछुआरे अकेले तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के हैं। इनमें से 200 मछुआरों की हालत बहुत अधिक दयनीय हो गई है, क्योंकि ये लोग कोरोनावायरस से तो दूर हैं, लेकिन उनके पास जिंदा रहने लायक न्यूनतम राशन भी नहीं है। इसके चलते उनकी हालत दिनोदिन खराब होती जा रही है। इनमें से जेनिश नामक एक मछुआरे ने सोमवार को फोन पर बताया अगर हम लोगों को जल्द से जल्द ईरान से नहीं निकाला गया तो कोरोना से तो नहीं, हां, भूख से हम लोग जरूर दम तोड़ देंगे। 
मछुआरों के संगठन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को दो मार्च को पत्र लिखकर मदद मांगी थी, और ईरान में फंसे 900 भारतीय मछुआरों को तत्काल भारत वापस लाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया था। लेकिन उन्हें अब तक सरकार की मदद नहीं मिली है। नेइथाल एलुची परैवाई के अध्यक्ष जॉन लेओनार्ड और सचिव सागर विंसेंट की तरफ से जयशंकर को लिखे गए पत्र में मानवीय आधार पर ईरान में फंसे मछुआरों पर ध्यान देने और उन्हें तत्काल निकालने की अपील की गई है। ईरान में बढ़ते कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए संगठन ने पत्र में बताया है कि मछुआरों के पास बहुत सीमित खाद्य सामग्री बची है। सभी खाड़ी देशों की उड़ानें भी स्थगित हैं। लिहाजा, सभी मछुआरों की जान पर संकट बन गया है। ऐसे में भारतीय मछुआरों और देश में रहने वाले उनके परिजन बहुत चिंतित हैं। 
यह पत्र दो मार्च का है, और उस समय मछुआरों के पास खाद्य सामग्री समाप्त हो रही थी, तो 20 दिन बाद उनकी क्या स्थिति होगी, सहज ही समझा जा सकता है। संगठन ने पत्र में आगे कहा है कि हम लोग विदेश मंत्री से अनुरोध करते हैं कि तुरंत हस्तक्षेप करते हुए ईरान में फंसे भारतीय मछुआरों को किसी चार्टर्ड फ्लाइट से स्वदेश लाया जाए। संगठन ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से विदेश मंत्रालय ने चीन, इटली, ईरान और जापान से भारतीयों को निकालने का कार्य किया है, उसी तरह ईरान में फंसे भारतीय मछुआरों को भी निकाला जाएगा।
 

Related Posts