YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कोरोना वायरस: देश में अब तक 11 मौत, 536 संक्रमित

 कोरोना वायरस: देश में अब तक 11 मौत, 536 संक्रमित

 कोरोना वायरस से तमिलनाडु प्रदेश में पहली मौत की खबर सामने आ रही है। यह मरीज तमिलनाडु में मदुरै के राजाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरने वाले व्यक्ति को कई रोग थे। उसे ब्लड प्रेशर और मधुमेह भी था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ सी विजयबास्कर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मरीज का इलाज तमिलनाडु में मदुरै के राजाजी अस्पताल में किया जा रहा था। वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। इस तरह देश में कोविड-19 से मरने वालो की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। नजर डालें तो अब तक इस वायरस से संक्रमितों की सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने को मिला है। इन दोनों राज्यों में दो-दो मौते हुई हैं। दूसरी ओर, भारत सरकार राज्य सरकारों से मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दिशा में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है।

कहां कितनी मौतें...
बिहार- 1
दिल्ली- 2
हिमाचल प्रदेश-1
कर्नाटक-1
महाराष्ट्र- 2
पंजाब-1
पश्चिम बंगाल-1
तमिलनाडु-1

पुणे में कोरोना के दो मरीज ठीक हुए
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पुणे से एक अच्छी खबर है। पुणे में दो हफ्ते पहले पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट दोनों बार निगेटिव आई है। दोनों को बुधवार को अस्पतला से छुट्टी दे दी गई है। दोनों महाराष्ट्र के पहले दो मामले थे।

सभी राज्यों को कंट्रोल रूम खोलने का निर्देश
उत्पाद या सेवाएं उपलब्ध कराने वालों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार ने राज्यों को कंट्रोल रूम खोलने का आदेश दिया है। केद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सातों घंटे और 24 दिन चलने वाले कंट्रोल रूम का गठन करने का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि इन कंट्रोल रूम में राज्य या जिला स्तर पर हेल्पलाइन होनी चाहिए।
 
गोली मारने का आदेश देंगे: चंद्रशेखर राव
लॉकडाउन के प्रति लोगों के रवैये को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि अगर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करेंगे को राज्य में कर्फ्यू लगाने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी करने पड़ेंगे। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा, अमेरिका में लॉकडाउन लागू कराने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। अगर लोग कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो हमें 24 घंटे कफ्र्यू लगाना पड़ेगा और देखते ही गोली मारने का आदेश जारी करने पड़ेगा। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि ऐसे हालात न आने दें।

गुजरात: 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा होंगे पास
देश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए गुजरात सरकार ने कक्षा एक से 9वीं तक और 11वीं के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के पास करने का फैसला किया है। राज्य सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि स्कूल बंद हैं।

आज से सुप्रीम कोर्ट में भी लॉकडाउन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी है। शीर्ष अदालत की ओर से देर रात जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि देश में पूर्ण लॉकडाउन के सरकार के फैसले को देखते हुए न्यायालय में बुधवार को दो पीठों के समक्ष प्रस्तावित सुनवाई नहीं होगी।
 

Related Posts