YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

सोनम कपूर ने रैंप पर लगाई आग

सोनम कपूर ने रैंप पर लगाई आग

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं और उनके फैशन के तो कहने क्या। एक तरह से सोनम बॉलीवुड की फैशन क्वीन हैं। फिर चाहे वह वेस्टर्न पेटर्न हो या ट्रैडिशनल लुक सभी में वो कहर ढाती हैं। इस खूबसूरत बला ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के लिए जब रैंप पर वॉक करते हुए अदाएं बिखेरीं तो मानों आग ही लग गई। रैंप पर चलते हुए सोनम ने हैवी अनारकली सूट और प्लाजो पहन रखा था। वैसे भी सोनम की एंट्री फैशन शो में स्पेशल रखी गई थी। यही नहीं सोनम ने रैंप पर फिल्म कलंक के गीत ''घर मोरे परदेसिया'' पर डांस भी किया। इस गाने पर सोनम ने क्लासिकल स्टेप्स किए, जिसे खूब सराहा गया। यहां आपको बतला दें कि यह फेमस गाना फिल्म में आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है, जिनके साथ धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी नजर आती हैं। कुल मिलाकर सोनम के इस डांस ने फैशन शो में जहां चार चांद लगाए वहीं उनकी अदाओं को देख लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गईं। सोनम का गेटअप भी खास ही था। दरअसल उन्होंने रैंप के लिए अपने लुक को पूरी तरह से इंडियन टच दिया था। उन्होंने बिंदी, गजरा, सिंदूर के साथ ही हैवी ईयरिंग्स पहने हुए थे। सोनम इस गेटअप में नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं। रैंप की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जहां तक सोनम के बड़े पर्दे में परफार्म की बात है तो हाल ही में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ ही अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव नजर आए थे। यह अलग बात है कि फिल्म बिजनेस करने वाली साबित नहीं हो सकी। अब सोनम की अगली फिल्म ''द जोया फैक्टर'' होगी, जिसकी शूटिंग शूरु हो चुकी है। 
 

Related Posts