YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 रामायण और महाभारत की होगी वापसी

 रामायण और महाभारत की होगी वापसी

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस लॉक डाउन के दौरान लोग अब पुराने दिनों को फिर से जी पाएंगे। दरअसल, अब 90 के दौर के दो सबसे बड़े टीवी शोज रामायण और महाभारत वापस लौट रहे हैं। एक दौर में टीवी के दो सबसे बड़े शोज रहे रामायण और महाभारत को फिर से रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर लोग रामानंद सागर द्वारा बनाई गए सीरीज रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत को दोबारा टीवी पर प्रसारित करने की मांग कर रहे थे। इसके बारे में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए डीडी नेशनल पर इन धारावाहिकों के प्रसारण के लिए इनके राइट होल्डरों से बात की जा रही है। बता दें कि एक दौर में रामायण और महाभारत को लेकर लोगों में ऐसा क्रेज था कि इन शोज के लीड किरदार निभाने वाले एक्टर्स को देखकर लोग अगरबत्ती जलाने लगते थे। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने हाल ही में एक ट्वीट कर कहा कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत प्रसारित करने के लिए अधिकार धारकों से बातचीत की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग चाणक्य, विक्रम बेताल और शक्तिमान जैसे धारावाहिक को भी री टेलीकास्ट की मांग करने लगे हैं।

Related Posts