YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कोरोना: फल-सब्जियों की आज से 300 और मंडियां खुली

कोरोना: फल-सब्जियों की आज से 300 और मंडियां खुली

देशभर में फलों-सब्जियों की 1,600 थोक मंडियों में सामान्य ढंग से काम हो रहा है, लेकिन शुक्रवार से 300 अन्य मंडियां भी खुलने लगेंगी। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। देश में केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए 21 दिनों की बंदी (लॉकडाउन) लागू की है। इसके बाद जरूरी चीजों की आपूर्ति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया है। अधिकारी का कहना है कि कुछ शुरुआती दिक्कतें थीं, लेकिन हमने राज्य सरकारों तथा कृषि उत्पाद विपणन समितियों और थोक मंडी बोर्ड को तैयार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि देशभर में करीब 6,900 थोक मंडियां हैं। इनमें अनाज मंडियां भी शामिल हैं। अनाज मंडियां फसल कटाई के सत्र में सक्रिय रहती हैं। अभी हमारा ध्यान फलों एवं सब्जियों की थोक मंडियों पर है।
 

Related Posts