YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

लॉकडाउन के बाद सब्जियों-फलों के दाम 30 फीसदी बढ़े

लॉकडाउन के बाद सब्जियों-फलों के दाम 30 फीसदी बढ़े

 नई दिल्‍ली में लॉकडाउन के बीच सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। दरअसल, यहां दो दिनों में सब्जियों की कीमतों में 30 फीसदी तक का उछाल आ गया है। सप्लाई कम होने से थोक मंडी में भी महंगाई की मार पड़ी है। सरकार लोगों को बार-बार आगाह कर रही है कि जबतक जरूरी ना हो घरों से बाहर ना निकलें। लिहाजा लोग सब्जियों को हफ्ते भर के लिए एक साथ खरीद लेना चाहते हैं। बताया गया कि देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी यानी दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जियों का धंधा खूब चमक रहा है। लॉकडाउन के दो दिन में सब्जियों के दाम में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक,पहले जहां 3000 ट्रक फल और सब्जियां लेकर रोजाना आजादपुर मंडी आते थे। अब महज 1000 से 1500 ट्रक ही रोजाना आ रहे हैं। यानी सप्लाई में 50 फीसदी की कमी आई है। इसी वजह से लॉकडाउन लागू होते ही सब्जियां भाव खाने लगी हैं। दुकानदारों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद मंडी से मुहल्ले तक सब्जी ले जाने का भाड़ा 150 से बढ़कर 400 रुपए हो चुका है।
 

Related Posts