YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

विदेश से आए 15 लाख लोगों पर रखी जाएगी नजर, मजदूरों के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम  -कोरोना से जंग में केंद्र सरकार ने लिए दो बड़े फैसले 

विदेश से आए 15 लाख लोगों पर रखी जाएगी नजर, मजदूरों के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम  -कोरोना से जंग में केंद्र सरकार ने लिए दो बड़े फैसले 

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए और आम लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। विदेश से आए 15 लाख लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी, जबकि देश के विभिन्न स्थानों पर काम करने वाले दैनिक मजदूरों के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। 15 लाख विदेशी पर्यटकों पर पैनी नजर रखने को लिए कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों को निर्देश दे दिए हैं। ये विदेशी पर्यटक 18 जनवरी से 23 मार्च तक आए हैं। गृह सचिव ने इस बारे में सभी राज्यों को चिट्ठी लिखी है। राज्यों को दूसरे राज्यों के लोगों का भी  खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है। 
सरकार नें राज्यों को खेत मजूदर, फैक्ट्री के कर्मचारियों का  ख्याल रखने का निर्देश दिया है। सरककार का मानना है कि कोरोना से लड़ने के लिए मजदूरों का बड़ी संख्या में पलायन रोकना जरूरी है। इसके लिए जो जहां फंसा हुआ है उसके वहीं  मदद पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए एनजीओ, सामाजिक संगठनों की मदद ली जानी चाहिए। होटल, लॉज, होस्टल जैसी सुविधाएं चलती रहनी चाहिए। देश भर में पूर्ण रूप से लॉकडाउन के ऐलान के बाद, देश के छोटे बड़े शहरों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर पैदल ही अपनी घरों के तरफ लौटने लगे हैं। यातायात की कोई सुविधा नहीं है, लेकिन आफत के समय कोई सहारा नहीं होने की वजह से ये अपनी जगह पर टिकने को भी तैयार नहीं हैं। ऐसे में ये लोग 1500 और 2 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। 
उम्मीद है कि राज्य सरकारें और प्रशासन के लोग इनके लिए कोई इंतजाम करेगा। जयपुर के पास बागरू औद्योगिक क्षेत्र में  काम कर रहे यूपी के सैंकड़ों मजदूर पैदल ही निकल पड़े जत्थे में हालांकि चलने के दौरान कुछ हद तक सोशल डिसटेंसिग का भी पालन करते दिखे, इनमें बड़ी संख्या बरेली के लोगों की है। जयपुर से बरेली करीब 650  किलोमीटर है। मजदूरों ने कहा कि बिना सैलरी दिए कारखाना मालिक ने रवाना कर दिया है। 
 

Related Posts