YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चीन ने खोज ‎निकाले 51.80 करोड़ साल पुराने जीवाश्म

चीन ने खोज ‎निकाले   51.80 करोड़ साल पुराने जीवाश्म

वैज्ञानिकों ने चीन में एक नदी के किनारे हजारों जीवाश्मों का हैरान करने करने वाला खजाना खोज ‎लिया है। जानकारी के अनुसार, ये जीवाश्म लगभग 51.80 करोड़ साल पुराने बताये जा रहे हैं और ये असामान्य हैं क्योंकि ये सॉफ्ट बॉडी टिशू हैं और अच्छी तरह संरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुता‎बिक, इनमें चमड़ी, आंखों और अंदरूनी अंगों के ऊतक शामिल हैं। जीवाश्म विज्ञानियों ने इस खोज को अद्भुत बताया है। इनमें आधे से अधिक जीवाश्म ऐसी प्रजातियों के हैं, जिन्हें इसके पहले खोजा ही नहीं गया था। किंगजियांग बायोटा के रूप में बुलाए जाने वाले ये जीवाश्म हुबेई प्रांत में दानशुई नदी के पास ‎मिले  हैं। इनके 20,000 से अधिक नमूने लिए गए हैं और अभी तक इनमें से 4,351 के विश्लेषण किए जा चुके हैं, जिनमें कीड़े, जेलिफिश, समुद्री एनीमोन और शैवाल शामिल हैं। चीन की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शिनजियांग झांग ने कहा कि ये जीवाश्म जीवों के प्रारंभिक उत्पत्ति के अध्ययन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्रोत सा‎बित होंगे।

Related Posts