YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

आपातकाल घोषित करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ऋषि कपूर  

आपातकाल घोषित करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ऋषि कपूर  

कोरोना को लेकर लगभग सभी बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस मामले को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में ऋषि कपूर ने कहा कि हमें आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, देश में चारों तरफ क्या हो रहा है।ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि स्थिति को काबू में लाने का इसके अलावा और कोई तरीका नहीं है। ऋषि कपूर अपने इस ट्वीट को लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। 
ऋषि कपूर ने कहा,हमारे प्रिय भारतवासियों, हमें हर हाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, देश में क्या कुछ हो रहा है। यदि टीवी पर भरोसा करें,तब लोग पुलिकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है।लेकिन ऋषि की इन बातों से सहमति जताने के बदले अधिकांश यूजर्स ने उनके विचारों के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पूछा,यह समस्या आपातकाल से कैसे सुधरेगी, जबकि लॉकडॉउन से नहीं सुधरेगी? एक अन्य यूजर ने लिखा, सर यह इतना आसान नहीं है। हमारे पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं कि आखिर वे कैसे जिंदा रहें। 
 

Related Posts