YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

डेटिंग ऐप लॉन्च करने पर सलमान ने की प्रियंका की खिंचाई

डेटिंग ऐप लॉन्च करने पर सलमान ने की प्रियंका की खिंचाई

 सलमान खान इस समय अपने प्रॉडक्शन हाउस की अपक‎मिंग फिल्म 'नोटबुक' की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म से जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल बॉलिवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। हाल में एक इवेंट में सलमान ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। लेकिन इस मौके पर उन्होंने ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की खिंचाई भी कर दी। बता दें ‎कि ‎प्रियंका ने पिछले साल ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की हैं। और हालही में प्रियंका ने एक डेटिंग ऐप लॉन्च किया है ‎जिस पर सलमान ने प्रियंका की खिंचाई कर दी। जब सलमान से डेटिंग ऐप के जरिए दो लोगों के मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके फोन में ऐसा कोई ऐप नहीं है। जब डेटिंग ऐप के मुद्दे पर प्रियंका का जिक्र आया तो सलमान एकदम मजाकिया लहजे में आ गए। उन्होंने कहा कि जब हाल में प्रियंका ने निक जोनस से शादी की है तो वह डेटिंग ऐप क्यों लॉन्च कर रही हैं। वैसे बता दें कि सलमान की आने वाली फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था लेकिन उन्होंने अपनी शादी के चलते यह फिल्म छोड़ दी और बाद में इस फिल्म में वह रोल कटरीना कैफ को दिया गया। इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा है कि सलमान शायद प्रियंका से थोड़े नाराज चल रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान की भारत इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

Related Posts