YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

बॉयफ्रेंड रोहन संग जल्द शादी कर सकती हैं श्रद्धा कपूर

बॉयफ्रेंड रोहन संग जल्द शादी कर सकती हैं श्रद्धा कपूर

इस वक्त बॉलीवुड में शादी का दौर चल रहा है। जहां हालही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ग्रैंड शादी हुई है। वहीं अब श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसी चर्चा है ‎कि श्रद्धा कपूर 2020 में कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने शादी करने का मन बना लिया है और वो जल्द ही रोहन संग शादी कर लेंगी। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा एक साल से रोहन को डेट कर रही हैं।  दोनों एक दूसरे को सालों से जानते हैं,  लेकिन साल 2018 में दोनों डेटिंग शुरू की। बता दें ‎कि श्रद्धा अभी 33 साल की हैं। श्रद्धा के मां-पापा ने उन्हें शादी के बारे में सोचने की सलाह दी।  इसके बाद श्रद्धा ने शादी के बारे में सोचते हुए रोहन से बात भी की है।  अगर सब ठीक रहा तो दोनों 2020 में शादी कर सकते हैं।  हालांकि, श्रद्धा ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्ठि नहीं की है। 
बता दें कि इससे पहले श्रद्धा और फरहान अख्तर के रिलेशनशिप की खबरें भी आई थीं,  रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों रॉक ऑन फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आए थे।  हालांकि, श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने ऐसी गॉसिप्स का खंडन किया था। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि फिल्म 'साहो' का दूसरा टीजर  श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर र‍िलीज किया गया था. इस फिल्म में बाहुबली स्टार प्रभास भी अहम भूमिका में हैं। टीजर में  प्रभास और श्रद्धा का जबरदस्त एक्शन लुक देखने को मिला था।  इस फिल्म से श्रद्धा कपूर साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है। 

Related Posts