YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

(न्यूयॉर्क) 2 माह में ढाई करोड़ लोग होंगे अमेरिका में बेरोजगार

(न्यूयॉर्क) 2 माह में ढाई करोड़ लोग होंगे अमेरिका में बेरोजगार

 कोरोनावायरस के चलते बड़े पैमाने पर अमेरिका में रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। आने वाले दिनों में यह समस्या अत्यधिक गंभीर हो सकती है। अमेरिकी श्रम विभाग के अनुसार 32 लाख 80 हजार व्यक्तियों ने बेरोजगारी बीमा के लिए दावा किया है। पिछले सप्ताह अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या मात्र 2 लाख 82 हजार थी।
कोरोनावायरस का संकट जिस तरीके से अमेरिका में बढ़ रहा है। उसको देखते हुए अगले दो माह में ढाई करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। मौजूदा आर्थिक गिरावट में लाखों स्टोर, स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद हो गए हैं। जिसके कारण बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
दिसंबर 2007 में जब अमेरिका में मंदी की शुरुआत हुई थी। उस समय 2 करोड़ 60 लाख लोगों ने बेरोजगारी का दावा किया था। कोरोनावायरस के कारण इस तरह की जो स्थिति अमेरिका में बनी है। वह 2007 की मंदी से भी भयानक है। श्रम विभाग का मानना है कि 2007 की मंदी में जब 2 करोड़ 60 लाख लोगों ने बेरोजगारी के दावे किए थे ऐसी स्थिति में यह दावे अगले दो माह में और भी आगे बढ़ सकते हैं।
 

Related Posts