YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

(पेइचिंग) हुबेई में चमगादड़ पकड़ते दिखे चीनी वैज्ञानिक,, कोरोना के मानवजनित संकट होने की अटकलों को मिला बल

(पेइचिंग) हुबेई में चमगादड़ पकड़ते दिखे चीनी वैज्ञानिक,, कोरोना के मानवजनित संकट होने की अटकलों को मिला बल

 किलर कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया में सकते में है। इस वायरस का इलाज अब तक नहीं खोजा जा सका है। इसी बीच एक डॉक्यूमेंट्री ने इस वायरस संक्रमण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सात मिनट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें, चीन के वायरॉलजिस्ट पहाड़ों पर जंगली चमगादड़ पकड़ते दिख रहे हैं।
वुहान जहां से कोरोना वायरस के फैलने की बात हो रही है वहां के डिसीज कंट्रोल अथॉरिटी के रिसर्चर तियान जुनहुआ को इस वीडियो में देखा जा सकता है। तियान हुवेई प्रांत की कई गुफाओं में जाते दिखते हैं और उड़ने वाले जानवरों को पकड़ते दिख रहे हैं। इस डॉक्युमेंट्री ने उन अटकलों को हवा दी है जिसमें कहा गया था कि यह वायरस मानवजनित है।
इसके अलावा कई अटकलें ऐसी भी हैं जिसमें कहा गया है कि वुहान से फैला यह वायरस जैविक हथियारों के प्रयोग का नतीजा है जो चीन या फिर अमेरिका द्वारा किया गया है। हालांकि विशेषज्ञ ऐसी तमाम अटकलों को खारिज करते हैं और उनका कहना है कि ये विश्वसनीय नहीं हैं। लेकिन यूथ इन वाइल्ड नामक इस डॉक्युमेंट्री ने सवाल जरूर खड़े किए हैं जो एक युवा चीनी वैज्ञानिक के काम का जिक्र कर रहा है। यह वीडियो चाइना साइंस कम्युनिकेशन वेबसाइट ने तैयार किया है। इस विवाद को लेकर वुहान का इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरॉलजिस्‍ट केंद्र में है। यह लैब नवंबर 2018 में शुरू हुई थी और इसे बेहद गोपनीय श्रेणी में रखा गया था। माना जाता है कि इस लैब में कोरोना वायरस को लेकर शोध हो रहा था। हालांकि एक विशेषज्ञ ने इस धारणा को पूरी तरह से खारिज किया है। इस किलर वायरस से अब तक दुनिया में 47,245 मारे गए हैं।
 

Related Posts