YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

 केला और दूध साथ न खाएं, दिनभर रहेगी थकान -आयुर्वेद में भी इसे साथ-साथ खाना मना है

 केला और दूध साथ न खाएं, दिनभर रहेगी थकान -आयुर्वेद में भी इसे साथ-साथ खाना मना है

 क्या आपको पता है कि कुछ चीजों को साथ में खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। तो जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें साथ में खाना हानिकारक हो सकता है। केला और दूध साथ खाने की खूब चलन है लेकिन आयुर्वेद में भी वजनी लोगों के लिए इसे साथ-साथ खाना मना है। ये खाने में काफी भारी होते हैं और शरीर में टॉक्सिन पैदा करते हैं। साथ ही ये सोचने और समझने की शक्ति को भी बाधित करते हैं। नाश्ते में केला और दूध साथ लेने से आप पूरा दिन सुस्त महसूस करते हैं। खाने के बाद फल सेहत के लिए खराब साबित हो सकते हैं। इससे पाचन क्रिया में काफी परेशानी होती है। फल हमारे शरीर में आसानी से पच जाते हैं। लेकिन खाने में मौजूद फैट और स्टार्च पचने में काफी समय लेता है, जिस वजह से फल में मौजूद शुगर पूरी तरह से पच नहीं पाती और सड़ने लगती है। इससे बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप फल और योगर्ट साथ में खा रहे हैं, तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे थकान, एलर्जी। इसे खाने से शरीर के काम करने की प्रक्रिया भी काफी धीमी हो जाती हैं। सेहतमंद और संतुलित भोजन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि अपने आहार में कई तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आप सेहतमंद रहते हैं।
 

Related Posts