YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

प्रियंका और निक की हॉलीडे मस्ती

प्रियंका और निक की हॉलीडे मस्ती

मियामी में हॉलीडे मनाते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें खूब बायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि इस हॉलीडे में प्रियंका और निक के साथ ही जो जोनस, सोफी टर्नर और बाकी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सभी मियामी में हॉलीडे की मस्ती में मस्त दिख रहे हैं। प्रियंका और निक की तस्वीरें ही नहीं बल्कि वीडियो फुटेज भी अब तो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। प्रियंका और निक का एक वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है जिसमें दोनों बॉलीवुड गाने पर डांस करते नजर आए हैं। यहां आपको बतला दें कि यह गाना बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री करीना कपूर और सोनम कपूर पर फिल्माया गया तारीफां है। इस गाने पर सेल्फी वीडियो बनाते हुए प्रियंका व निक के अतिरिक्त सोफी टर्नर और जो जोनस भी डांस करते नजर आए हैं। बॉलीवुड गाने पर सोफी टर्नर भी खूब एंजॉय कर रही हैं। इससे पहले सुकर सॉन्ग पर निक और प्रियंका डांस करते हुए वीडियो में नजर आए थे। बहरहाल हॉलीडे एंजॉय कर रहीं प्रियंका की ब्लैक बिकिनी वाली तस्वीरें भी खूब बायरल हुई हैं। वैसे यह पहला अवसर नहीं है जबकि यह जोड़ा शादी के बाद क्वालिटी टाइम बिता रहा हो। बल्कि काम से वक्त निकालकर प्रियंका व निक अक्सर फैमिली संग मस्ती करते नजर आ जाते हैं। 
 

Related Posts