YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

मोटापे से छुटकारा दिलाएंगा पिलाटीज व्यायाम, एक महीने में घटेगा वजन

मोटापे से छुटकारा दिलाएंगा पिलाटीज व्यायाम, एक महीने में घटेगा वजन

बढ़े हुए मोटापे को लोग जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं और इसके लिए जिम में जी तोड़ मेहनत भी करते हैं, लेकिन मोटापे के लिए जो जरूरी व्यायाम है, उस पर ध्यान नहीं देते। अगर आप भी मोटापा कम करने की कोशिश में जुटे हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे व्यायाम के बारे में जिसे करके आप एक महीने में ही अपना काफी वजन घटा सकते हैं। इस व्यायाम का नाम है पिलाटीज। पिलाटीज एक तरह की कोर ट्रेनिंग है जिसमें प्लैंक, साइड प्लैंक, बॉल प्लैंक, ब्रिज सहित कई सारी एक्सर्साइजेज होती हैं। खास बात यह है कि इसे आप घर बैठकर भी कर सकते हैं। 
हमारी सभी दैनिक शारीरिक क्रियाओं के लिए कैलरी जरूरी है। पतला होने के लिए हमें कितनी कैलरी का उपभोग करना चाहिए, ये हमारे शरीर के वजन, लंबाई, उम्र, जीवनशैली और फिजिकल ऐक्टिविटी पर निर्भर करता है। पिलाटीज करने से पहले यह जानना जरूरी है कि हमारे शरीर के लिए कितनी कैलरी लेना जरूरी है। डॉक्टर्स कहते हैं कि एक व्यस्क पुरुष को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 2500 कैलरी की जरूरत होती है और औरत को 2000 कैलरी की जरूरत पड़ती है, लेकिन वजन कम करने के लिए दोनों को 1200 से 1600 कैलरी ही लेनी चाहिए। हमारे शरीर में अगर 3500 कैलरी है, तो वह 1 किलो फैट के बराबर है। इस तरह अगर हम अपने रोज के खाने में 500 कैलरी कम करते हैं, तो आधा किलो और अगर 1 हजार कैलरी तक कम कर दें तो 1 किलो वजन एक हफ्ते में कम हो सकता है। 
शरीर की कैलरी को बर्न करने के लिए पिलाटीज सबसे बढ़िया व्यायाम है। दरअसल यह एक ऐसा व्यायाम है, जिसे फिजिकल स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और पॉश्चर को इंप्रूव करने के लिए लिहाज से बनाया गया है। इसे जोसेफ पिलाटीज ने विकसित किया था। बॉलिवुड और हॉलिवुड स्टार्स के साथ ही बड़ी संख्या में लोग पिलाटीज के दीवाने बनते जा रहे हैं। पिलाटीज व्यायाम करने से जहां एक तरफ मोटापा तेजी से घटता है। वहीं इससे मांसपेशियों में मजबूती भी आती है। यह स्पाइनल कॉर्ड, थाई मसल्स और बोन जॉइंट मसल्स के लिए काफी बेहतर और आरामदायक है। इसे करते वक्त कूल रहना पड़ता है। पिलाटीज के 10 से 12 वर्जन होते हैं। अगर हम इस पूरे व्यायाम को करते हैं, तो इसमें करीब 45 मिनट लगते हैं। इससे शरीर की शक्ति भी बढ़ती है। 

Related Posts