YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड मैसेज सिर्फ एक बार भेज पाएंगे

व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड मैसेज सिर्फ एक बार भेज पाएंगे

कोविड-19 से जुड़ी फर्जी खबरों को रोकने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस (व्हाट्सएप) ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब उपयोगकर्ता व्हाट्सएप पर किसी फॉरवर्ड मैसेज को सिर्फ एक चैट को फॉरवर्ड कर पाएंगे, 1 से ज्यादा को नहीं। आसान शब्दों में कहें तो अब आप एक बार में केवल एक ही यूजर को मैसेज फॉरवर्ड कर पाएंगे। फेसबुक के मालिकाना हक वाले इस मैसेजिंग एप ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। पहले व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को 5 या उससे अधिक बार फॉरवर्ड करने की अनुमति थी। पूरी दुनिया के व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए यह नियम मान्य होगा। सूत्रों के अनुसार इंदौर में हजारों व्हाट्सएप ग्रुप की सेटिंग बदली कोरोना महामारी से देश में सर्वाधिक प्रभावित शहरों में शामिल मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने फर्जी खबरें और भड़काऊ संदेश रोकने को हजारों व्हाट्सएप ग्रुप की सेटिंग बदल दी है। यह जानकारी दी गई है।
 

Related Posts