YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

76 दिन बाद आजाद वुहान, खुला लॉकडाउन

76 दिन बाद आजाद वुहान, खुला लॉकडाउन

कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया। आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से शहर की 11 मिलियन आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था। वुहान कोरोना का केंद्र रहा है और इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ताजा सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ हफ्तो से शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया। 76 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वुहान के लोगों को घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान केवल जरूरी कामो के लिए ही बाहर जान की अनुमति थी। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया था।
जश्न का आयोजन
लॉकडाउन की समाप्ति पर वुहान शहर में यांग्त्जी नदी के किनारे जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान एनिमेटेड इमेजेस की मदद से स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के मरीजों की तस्वीरें उकेरी गईं। साथ ही वुहान को एक हीरोइक सिटी के तौर पर दर्शाया गया। लोग इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। लॉकडाउन की समाप्ति से पहले शहर के उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट्स का दौरा किया और यह सुनिश्चित किया कि शहर लॉकडाउन की समाप्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 

Related Posts