YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

यूं ही आलू को नहीं कहा जाता सब्जियों का राजा, खाने से होते हैं कई फायदे

यूं ही आलू को नहीं कहा जाता सब्जियों का राजा, खाने से होते हैं कई फायदे

नई दिल्ली (ईएमएस)। आलू को सब्जियों का राजा कहते हैं।  हर उम्र के लोगों को आलू पसंद होता है।  फ्रेंच फ्राइज, आलू के पराठे, आलू पकौड़े सबको पसंद होते हैं।  हालांकि बढ़ती बिमारियों के चलते अक्सर आलू को डाइट से बाहर कर दिया जाता है।  आपको बता दें कि आलू खाने के ढेर सारे फायदे भी होते हैं।  आलू से पेट की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।  आलू कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत होता है लेकिन इसके अलावा आलू और भी अन्य गुणों से भरपूर होता है जिसकी जानकारी शायद बहुत कम लोगों को होगी।  आलू में पोटेशियम, जिंक, सोडियम और कैल्शियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।  साथ ही यह विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
आलू में मौजूद मैग्निशियम और जिंक जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।  साथ ही यह गठिया जैसी बिमारी को सही करने में मदद करता है।  आलू ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी के रोग को दूर करने में भी मददगार होता है।  आलू के बारे में कहा जाता है कि यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, लेकिन आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल आलू खाने से नहीं बढ़ता बल्कि आलू को ज्यादा ऑयल में बनाने से बढ़ता है।  
आलू की ज्यादातर रेसिपी डीप ऑयल में बनाई जाती है जिनकी वजह से कोलेस्ट्रॉल और फैट जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।  आलू आपके ब्लड प्रेशर को मेन्टेन करने में मदद करता है लेकिन साथ ही यह जरूरी है कि हम अपने भोजन में सोडियम की मात्रा कम लें।  आलू के सेवन से स्मूथ ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलती है।  आलू में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।  यह पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है।  फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन क्रिया में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या को भी कम करता है।
 

Related Posts