YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

ऐरोबिक व्यायाम से मिलता है नशे से छुटकारा -मधुमेह, दिल की बीमारी और जोड़ों के दर्द से राहत

ऐरोबिक व्यायाम से मिलता है नशे से छुटकारा -मधुमेह, दिल की बीमारी और जोड़ों के दर्द से राहत

एरोबिक व्यायाम करने से ना केवल नशा से बल्क‎ि मधुमेह , दिल की बीमारी और जोड़ों के दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। स व्यायाम से तनाव कम करने और अवसाद जैसे कई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी फायदा होता है। अमेरिका में बफलो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया है कि किसी भी प्रकार की लत से छुटकारा पाने और रोकथाम में एरोबिक व्यायाम मस्तिष्क पर प्रभाव डालता है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक पी. थानोस ने बताया कि कई अध्ययनों से पता चलता है कि एरोबिक व्यायाम शराब, निकोटिन, उत्तेजक औषधि और नशीले पदार्थों की लत से निजात पाने में लाभदायक रहा है। शरीर की मांसपेशियों के बड़े समूहों में टांगों, जांघों और हिप्स की मांसपेशियां शामिल हैं। इस व्यायाम की अवधि कम से कम 20 मिनट या उससे अधिक होती है। इस व्यायाम को निम्न स्तर से मध्यम स्तर की इंटेसिटी पर किया जाता है। दौडना, जोगिंग करना, सायकल चलाना, सीढियां चढ़ना, रस्सी कूदना और एरोबिक्स क्लासेस, ये सभी एरोबिक गतिविधियों के उदाहरण हैं। 
 

Related Posts