YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 36 हजार लोगों की जान लेने वाला क्राकाटोआ ज्वालामुखी फिर फूटा

 36 हजार लोगों की जान लेने वाला क्राकाटोआ ज्वालामुखी फिर फूटा

इंडोनेशिया का क्राकाटोआ ज्वालामुखी फिर फूट गया है। इसके धमाके की गूंज 150 किमी दूर स्थित राजधानी जकार्ता में भी सुनाई पड़ी। इस ज्वालामुखी का धुआं 15 किमी ऊपर तक देखा गया।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर, 2018 के बाद से सबसे मजबूत विस्फोट है। करीब 357 मीटर ऊंचाई वाला यह ज्वालामुखी दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक है। इस ज्वालामुखी ने 1883 में 36 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। इसका विस्फोट किसी परमाणु बम से 13 हजार गुना ज्यादा था।
आधी दुनिया ने सुनी थी आवाज
क्राकाटोआ के विस्फोट को लगभग आधी दुनिया ने सुना था। इसके विस्फोट के बाद ग्लोबल लेवल पर तापमान में बढ़ोतरी भी हुई थी। यह आधुनिक इतिहास का सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाला ज्वालामुखी विस्फोट था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, क्राकाटोआ के लावा और विस्फोट से आई सुनामी में 165 गांव और कस्बे तबाह हो गए थे।
 

Related Posts