YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

कोरोना संकट: न्यूयार्क में मुर्दाघरों को खाली करने शव को तेजी से दफनाया जा रहा 

कोरोना संकट: न्यूयार्क में मुर्दाघरों को खाली करने शव को तेजी से दफनाया जा रहा 

अमेरिका में कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में मरने वालों की बढ़ती संख्या देखकर प्रशासन मुर्दाघरों में जगह खाली करने के लिए लावारिस शव तेजी से दफनाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में लावारिस शवों को दफनाने की जगह हार्ट आईलैंड में हर बृहस्पतिवार को लावारिस शव दफनाए जाते थे लेकिन कोरोना ने सब कुछ बदल कर रख दिया है। अब सप्ताह में पांच दिन शव दफनाए जाते हैं और प्रतिदिन लगभग 25 शव दफनाएं जा रहे हैं। न्यूयॉर्क शहर में फिलहाल 17 लाख कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं, साथ ही शहर में इस संक्रमण के कारण 7,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मुर्दाघरों में लावारिस शव 30 से 60 दिनों तक रखे जाते हैं, उसके बाद उन्हें आईलैंड में दफना दिया जाता है। लेकिन फिलहाल इस महामारी के कारण समय पूरा होने के पहले ही इन लावारिस शवों को दफनाया जा रहा है जिससे मुर्दाघरों में जगह बनायी जा सके।अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: रिकर आईलैंड के कर्मचारी शव दफनाने का काम करते थे लेकिन इस संकट के समय में अनुबंधित कर्मचारी यह काम कर रहे हैं।
 

Related Posts