YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बिहार की रैली ने बुलंद कर दी बदलाव की आवाज : राहुल

बिहार की रैली ने बुलंद कर दी बदलाव की आवाज : राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की जन आकांक्षा रैली ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा,  ‎कि बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली ने देश में बदलाव की आवाज़ को और भी मजबूत ‎किया है। उन्होंने कहा, बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई। उल्लेखनीय है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद और कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे। इस मैदान में कांग्रेस ने 28 साल बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था।

Related Posts