YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

स्‍वास्‍थ्‍य रहने के लिए करें दही का सेवन

स्‍वास्‍थ्‍य रहने के लिए करें दही का सेवन

 रोजाना दिन में दो बार दही का सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। बता दें कि दिल की धड़कन को सामान्य रूप से संचालित करने के लिए आपके शरीर को कुछ जरूरी पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है जिसे दही के जरिए पूरा किया जा सकता है। दही में विटामिन बी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। विटामिन बी हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के हृदय रोगों से बचाए रखने का काम तो करता ही है साथ ही साथ हार्टबीट को भी संतुलित बनाए रखने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसलिए हार्ट बीट को सामान्य रूप से बरकरार रखने के लिए आप भी दही का सेवन कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी दही का सेवन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार दही में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, पोटेशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर की समस्या को रोकने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी है वह दही का सेवन कर सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए भी दही का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यही वजह है कि दही को बुजुर्गों के द्वारा भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने के लिए भी बहुत सक्रिय रूप से कार्य करता है। दही का सेवन से बैक्टीरिया पेट में पहुंचने के बाद शारीरिक क्रियाओं को संपन्न करते हुए थायमीन, नियासिन, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन बी12 और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है।
 

Related Posts