YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

दुनिया भर में कोरोना वायरस बना एक लाख 70 हजार लोगों के लिए काल 

दुनिया भर में कोरोना वायरस बना एक लाख 70 हजार लोगों के लिए काल 

पेरिस । कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या एक लाख 70 हजार से पार हो चुकी है।इसमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। यह आंकड़ा एक एजेंसी ने भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक का दिया है। दुनिया भर में कोरोना के कारण कुल मिलाकर 1,70,226 लोगों की मौत हो चुकी है,इसमें से 1,06,737 यूरोप से हैं। वहीं दुनिया के ताकतवार मुल्क अमेरिका में 42,364 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई। जिसके बाद 24,114 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई। फ्रांस में 20,265 लोगों ने तो ब्रिटेन में 16,509 लोगों की जान गई हैं। दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के अभी तक 24,83,086 मामले दर्ज हुए हैं, यद्यपि इस संख्या के और ज्यादा होने की आशंका है क्योंकि बहुत से देश सिर्फ बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। एजेंसी ने यह आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी के आधार पर जुटाए हैं। 
 

Related Posts