YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

गूगल और फेसबुक के साथ 122 मिलियन डॉलर की ऑनलाइन ठगी

गूगल और फेसबुक के साथ 122 मिलियन डॉलर की ऑनलाइन ठगी

 दुनिया की दो सबसे बड़ी आईटी कंपनी गूगल और फेसबुक भी धोखाधड़ी और ठगी का शिकार हो गई, लातविया निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक और गूगल से 122 मिलियन डॉलर की ठगी कर ली। बहुत समय बाद इसका पता गूगल और फेसबुक को लगा रिपोर्ट के अनुसार एवलादस नाम के एक व्यक्ति ने गूगल से 23 मिलियन डॉलर और फेसबुक से 99 मिलीयन डॉलर की धोखाधड़ी वर्ष 2013 से 2015 के बीच की थी।
धोखाधड़ी करने वाले एवलादस ने दोनों कंपनियों को बिना कोई सामान सप्लाई किए फर्जी इन वॉइस और फर्जी कांटेक्ट लेटर ईमेल के द्वारा भेज कर यह ठगी की। गूगल और फेसबुक के अधिकारियों ने फर्जी इनवॉइस पर भुगतान कर दिया। यह भुगतान वायर ट्रांसफर के माध्यम से किया गया।
धोखाधड़ी करने वाले शख्स ने इस राशि को यूरोप लताविया लिथोएनिया साइप्रस हंगरी में निवेश कर दिया। कुछ वर्षों बाद जब इस धोखाधड़ी की जानकारी गूगल और फेसबुक को लगी। तब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया इस मामले में वह 50 फ़ीसदी राशि लौटाने के लिए तैयार हो गया है। 29 जुलाई को कोर्ट उसके बारे में फैसला करेगी सूत्रों के अनुसार उसे लगभग 30 साल की जेल इस धोखाधड़ी के कारण हो सकती हैं।

Related Posts