
देशभर में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिये हर कोई आगे आ रहा है। इस बीच बॉलिवुड सिलेब्स लोगों की मदद के लिए दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। लोगों को जागरूक करने से लेकर मदद करने तक सिलेब्स कई कदम उठा रहे हैं। इस बीच अब शबाना आजमी भी आगे आई हैं। इस दौरान उन्होंने 10 लाख से ज्यादा लोगों को राशन और जरूरत का सामान पहुंचाया है। दरअसल, लॉकडाउन के बीच कामकाज ठप है। ऐसे में कई घरों में राशन तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही। ऐसे में शबाना आजमी ने एक्शन इंडिया की मदद से 10 लाख से ज्यादा लोगों तक राशन, बना हुआ खाना और सैनिटेशन का सामान पहुंचाया है। शबाना ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान सलमान खान, सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन सहित कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।