YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

अंटार्कटिका में बर्फ का छिपा डाटा आया सामने

अंटार्कटिका में बर्फ का छिपा डाटा आया सामने

अंटार्कटिका। स्पेस से दिखे ऐसे नजारे जो वैज्ञानिकों ने पहले कभी नहीं देखे थेअंटार्कटिका में बर्फ का क्या हाल है, इसका ताजा डेटा स्पेस से मिला है। इससे पता चल रहा है कि कहां बर्फ तेजी से जमा होती जा रही और कहां पिघल रही है। इससे समुद्र स्तर में होने वाले बदलाव का आकलन करने में वैज्ञानिकों को मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों को यह डेटा नासा की एक सैटेलाइट की मदद से मिला है। ऐसा डेटा पहले इससे पहले कभी नहीं मिल सका था इसलिए वैज्ञानिक इसे लेकर खासे उत्साहित हैं। साइंस जर्नल में छपे पेपर की मदद से रीसर्चर्स तैरती हुई बर्फ की परतों के जरिए यह समझ सकेंगे कि समुद्र स्तर पर क्या असर हो रहा है। ये परतें अंदरूनी इलाकों से महासागर की ओर जाती हैं। यह तो साफ है कि वक्त के साथ यहां बर्फ कम हो रही है लेकिन इलाकों के बारे में साफ-साफ नहीं पता। कुछ जगहों पर बढ़ भी रही है। पेपर की लेखिका हेलेन फ्रिकर ने बताया कि वैज्ञानिकों को ये डेटा एक साथ मिल गया है जिससे स्टडी करना आसान हो गया है
 

Related Posts