YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

वजन घटाने में भी काफी मददगार है आम -कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाता है 

वजन घटाने में भी काफी मददगार है आम -कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाता है 

नई दिल्ली । आजकल बाजारों में फलों का राजा आम बडी संख्या में आने लगा है। आम गर्मी के मौसम का एक प्रसिद्ध फल है। यह न सिर्फ स्वाद में रसीला होता है बल्कि सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद है। आम कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाता है और वजन घटाने में भी फायदेमंद है। रिसर्च के अनुसार आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं। जिसके कारण शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी घटता है। आम में कैलोरी कम मात्रा में लेकिन पानी और डायटरी फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। अधिक फाइबर युक्त फूड्स खासे से वजन घटता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। आम में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है और बॉडी फैट को कम करता है। आम में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आम को नाश्ते, लंच या दोपहर के भोजन के बाद खाया जा सकता है।
हालांकि रात को सोने से पहले या भोजन करने के तुरंत बाद आम खाने से बचना चाहिए अन्यथा आपका पाचन खराब हो सकता है। इसके साथ ही आम को भोजन करने से एक घंटे पहले या भोजन करने के दो घंटे बाद खाना चाहिए। अन्य फलों की तरह आम भी सीमित मात्रा में खाना चाहिए। चूंकि अन्य फलों की अपेक्षा आम अधिक मीठा होता है इसलिए हर रोज सिर्फ एक कप आम खाना चाहिए। आम बहुत पौष्टिक फल है। इसे सीमित मात्रा में खाने से सेहत अच्छी रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। बता दें ‎कि गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में कई तरह के मौसमी फल बिकने लगे हैं। ये फल न सिर्फ बहुत स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को हाइट्रेट करते हैं। ताजे फलों में आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी और पाचन तंत्र को सुधारते हैं। इसके साथ ही वजन घटाने में भी काफी मदद करते हैं। 
 

Related Posts