YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

कच्चा प्याज खाने के हैं कई फायदे -इन रोगों को दूर करने में है मददगार

कच्चा प्याज खाने के हैं कई फायदे -इन रोगों को दूर करने में है मददगार

नई दिल्ली । हमारे देश में प्याज को सलाद के रुप में लगभग हर घरों में उपयोग किया जाता है, वहीं इसके बगैर सब्जी भी नहीं बनती है। ले‎किन आप कच्चा प्याज खाने के फायदे जानेंगे तो एकदम हैरान रह जाएंगे। अगर आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आप रोजाना दो प्याज खा सकते हैं, इससे ब्लड प्रेशर को कम करता है। अगर आप प्याज का सेवन करते हैं तो इससे ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में भी राहत मिल सकती है। प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है। अगर कोई इंसान रोजाना दो प्याज खाता है तो उसका सबसे बड़ा फायदा यह है। इससे शरीर को ऐसे तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है। शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने से काफी फायदा होता है और इंसान का शरीर ज्यादा स्वस्थ रहता है। यह बात सभी जानते हैं कि कैंसर कितनी गंभीर बीमारी है और इसका इलाज भी काफी मुश्किल है। वहीं कोई व्यक्ति अगर कैंसर से जूझ रहा है तो ऐसे में प्याज के सेवन से कैंसर से लड़ने में मदद मिल सकती है। कच्ची प्याज खाने से इंसान में कैंसर से लड़ने की क्षमता आएगी और हेल्थ में भी काफी सुधार हो सकता है। प्याज के सेवन का एक सबसे बड़ा फायदा यह भी कि इससे बालों का रंग डार्क होता है। अगर कोई महिला चाहती है कि उसे बाल गहरे और घने रहे हैं तो ऐसे में उन्हें प्याज का सेवन करना चाहिए। महिलाओं में यह बहुत बड़ी समस्या होती है कि उनके बालों का रंग गहरा कैसा होगा। तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि प्याज के सेवन से बाल ज्यादा घने और डार्क हो सकते हैं। प्याज के सेवन से शरीर में रक्त तेजी से दौड़ता है। यानि कि अगर आप प्याज का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो शरीर में होने वाली प्रक्रिया बहुत तेजी से होगी। अगर आप नियमित रूप से प्याज के सेवन करते हैं तो आप इससे अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। वैसे तो हड्डियों के लिए डेयरी पदार्थों को ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन काफी हद तक प्याज समेत अन्य कई खाने वाली चीजें भी हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकती हैं। प्याज का सेवन करने वालों लोगों की हड्डियां ज्यादा मजबूत होती है उन लोगों से जो प्याज का सेवन नहीं करते हैं। मालूम हो ‎कि भारत में प्याज को खाने में इस्तेमाल किया जाता है और अधिकतर घरों में इसका रोजाना उपयोग होता है। यह बात सभी जानते हैं कि इसका कई प्रकार से सेवन किया जाता है। कई लोग इसको सलाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग इसका इस्तेमाल सब्जी के तौर पर करते हैं। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो इसके सलाद के तौर पर इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। 

Related Posts