YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 अभिनेत्री जोआ मोरानी ने कोरोना  को दी शिकस्त, अब डोनेट किया अपना ब्लड प्लाज्मा 

 अभिनेत्री जोआ मोरानी ने कोरोना  को दी शिकस्त, अब डोनेट किया अपना ब्लड प्लाज्मा 

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री जोआ मोरानी ने कोरोना वायरस को शिकस्त देने के एक महीने बाद कोरोना मरीजों की मदद के लिए अपना ब्लड प्लाज्मा डोनेट किया है। जोआ को अप्रैल के महीने में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में रखा गया और उनका इलाज किया गया। इलाज पूरा होने के बाद वो क्वारनटीन में थीं। अब जोआ मोरनी ने ठीक हो चुके कोरोना सर्वाइवर्स से अपना प्लाज्मा डोनेट करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट लिखकर कहा, 'मैंने आज प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल के लिए नायर हॉस्पिटल में अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। ये अद्भुत था। आशा की किरण होती ही है, मुझे ऐसा लगता है। वहां की टीम बहुत उत्साहित थी और सब कुछ बहुत ध्यान से भी कर रही थी। वहां इमरजेंसी के लिए जनरल फिजिशियन भी थे। साथ ही नए और सुरक्षित औजारों का इस्तेमाल हो रहा था। 'इसके साथ ही जोआ मोरानी ने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कोरोना सर्वाइवर्स से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने लिखा, 'सभी कोविड-19 से उभरे लोग इस ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं। इससे कोरोना वायरस से लड़ने में मरीजों को मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि ये काम आएगा उन्होंने मुझे बाकायदा एक सर्टिफिकेट और 500 रुपये भी दिए। कहना होगा कि मैं आज खुद को सुपर कूल महसूस कर रही हूं।' बता दें कि जोआ मोरनी, उनके पिता करीम मोरनी और बहन शजा मोरनी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। अब यह परिवार ठीक है।
 

Related Posts