YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सेल्फी

(रंगसंसार) मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सेल्फी

मुंबई । कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में सभी अपने घर पर हैं। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अपने घर पर हैं और सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। लॉकडाउन के दौरान टाइमपास के लिए कुकिंग और घर की सफाई जैसे काम कर रही हैं और फैंस के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वह मुस्कराती हुई खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लॉकडाउन के समय में अपने फैंस को पॉजिटिव मैसेज दिया। उन्होंने लिखा इस कठिन समय में मानसिक शांति को खोजें। मलाइका  ने हाल ही में अपने परिवार के साथ की तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा और मम्मी-पापा नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था 50 दिन और उसके बाद भी जारी है आपको सबको बहुत मिस कर रही हूं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों वकेशन और डेट्स पर स्पॉट होते रहते थे।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 11 मई 2020
 

Related Posts