YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) कल्पना पटोवारी का भोजपुरी गीत छाया

(रंगसंसार) कल्पना पटोवारी का भोजपुरी गीत छाया

बॉलीवुड और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं मशहूर सिंगर कल्पना पटोवारी का एक भोजपुरी गीत इन दिनों खूब सुना जा रहा है। खाटी भोजपुरी की महक लिए हुए इस गीत को यू-ट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इसकी लाइनें वर्तमान के किसी लेखक या गीतकार ने नहीं बल्कि, संत कबीर दास ने लिखी हैं। यह एक निर्गुण गीत है,इस लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अक्सर निर्गुण गीत को पुराने अंदाज में गाया जाने वाला गीत माना जाता रहा है, लेकिन कल्पना पटोवारी ने कबीर के पदों को मनमोह लेने वाली आवाज दी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि संत कबीर ने भोजपुरी में भी काफी कुछ लिखा है। ये गीत भी उन्हीं की कृति है, जिस निर्गुण के रूप में संगीत में उतार दिया गया है। इस गाने को कल्पना ने कई मंचों पर गाया है और चर्चा बटोरी हैं। वायरल हो रहा वीडियो असम में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, जहां कल्पना ने कई भाषाओं में गाने गाए थे। इस वीडियो को भी 23 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इसके अलावा कल्पना कई स्टेज शो में इस गाने को गा चुकी हैं और इस गाने को करोड़ों लोग देख चुके हैं।
 

Related Posts