YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 अमिताभ ने सभी को एक साथ किया बर्थडे विश

 अमिताभ ने सभी को एक साथ किया बर्थडे विश

मुंबई । बॉलिवुड स्‍टार अमिताभ बच्चन ने दुनिया के सभी लोगों को बर्थडे विश कर दिया है। इसके पीछे उन्होंने एक लंबा सा लॉजिक भी दे दिया है। उन्‍होंने कहा आज दुनिया के सभी लोगों का जन्मदिन है। इतना ही नहीं उन्होंने तर्क देते हुए इतना तक कह दिया कि ऐसा मौका 1000 साल में सिर्फ एक बार आता है। इस दौरान लोगों ने अमिताभ से अपील शुरू कर दी है कि वह अपने मोबाइल फोन से वॉट्सऐप डिलीट कर दें। दरअसल, पिछले कुछ समय से अमिताभ फेसबुक और ट्विटर पर अजीबोगरीब पोस्ट करते दिखे हैं। जिसे देखकर कई लोग मानने लगे हैं कि अमिताभ बच्चन वॉट्सऐप पर प्राप्त फेक ज्ञान को ही असली मानकर उसे वह ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर कर देते हैं। इस बार उन्‍होंने लिखा कि सभी को जन्मदिन मुबारक। आज पूरी दुनिया एक उम्र की है। आज स्पेशल दिन है। 1000 साल में ऐसा मौका एक बार आता है। इसे कैलकुलेट कैसे करें। उन्होंने लिखा कि आप जिस साल पैदा हुए उसके साथ अभी आपकी जो उम्र है उसे जोड़ दीजिए। आप पाएंगे कि यह 2020 है। अमिताभ ने यहां तक लिखा कि एक्सपर्ट तक अभी इसे एक्सप्लेन नहीं कर सकते। उन्होंने फैंस से गणना कर इसे देखने की अपील की है। साथ ही यह दावा किया है कि यह 1000 वर्षों का इंतजार है। इसके बाद लोगों ने अमिताभ को निशाने पर ले लिया। इस क्रम में एक यूजर ने लिखा कि अगर 11 मुल्कों की पुलिस ने यह काम कर लिया होता तो आज यह दिन ना देखा पड़ता। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपको इसके लिए 1000 साल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप इसे हर साल कर सकते हैं। प्लीज आप 2019 में वापस जाइए और इसे एक बार करके देखिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि अब हमें पता चल गया कि वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी का कुलपति कौन है। बता दें कि पिछली बार लगभग 2 बार अमिताभ बच्चन फेक न्यूज का शिकार हुए थे।
 

Related Posts