YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

 नींबू, संतरा जैसे खट्टे फलों का रात में न करें सेवन, हो सकती है एसिडिटी 

 नींबू, संतरा जैसे खट्टे फलों का रात में न करें सेवन, हो सकती है एसिडिटी 

नई दिल्ली । फलों के सेवन से शरीर को ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को तंदरुस्त और सेहतमंत बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों को सही समय पर खाना बॉडी के लिए बहुत जरूरी होता है। किसी भी वक्त फलों को सेवन करने से ये शरीर को गंभीर रूप से नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। बेवक्त खाई गई चीज शरीर पर उल्टा असर करती है। इसका मतलब ये है कि असमय खाया गया फल शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। आइए आपको बताते हैं कि किन फलों को आपको रात में बिल्कुल नहीं खाना चाहिए नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
खबर के अनुसार रात में विटामिन सी युक्त खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। खट्टे फल यानी कि सिट्रस फ्रूट। दरअसल नींबू, संतरा, मौसमी सहित ये सिट्रस फल अम्‍लीय (एसिडिक) होते हैं। रात में सोने से पहले खट्टे फलों का सेवन करने से किसी भी व्यक्ति को एसिडिटी की समस्या हो सकती है और जिस व्यक्ति को गैस व पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उसे तो बिल्कुल भी रात को खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
रात में खट्टे फलों का सेवन करने से कई  नुकसान हो सकते हैं जैसे  रात में खट्टे फलों का सेवन करने से खांसी और गले में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। रात में सिट्रस फूड के सेवन से खांसी और कफ भी बन सकता है। सोने से ठीक पहले विटामिन सी का सेवन नींद में कमी पैदा कर सकता है। रात में सिट्रस फूड का सेवन करने से वजन कम करने में भी मुश्किल होती है। रात को सिट्रस फूड का सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है जिसके कारण बार-बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार रात को खट्टे फलों के सेवन से वात दोष बढ़ता है। खट्टे फल अम्लीय होते हैं। इसका मतलब है कि ये आपके सीने में जलन पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि सिट्रस फूड को खाने के दस मिनट बाद उन्हें अपने दांतों को ध्यान से ब्रश करना चाहिए क्योंकि ये दांतों को सड़ा भी सकते हैं। 
 

Related Posts