YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) प्रियंका चोपड़ा 2 महीने बाद निकलीं घर से बाहर

(रंगसंसार) प्रियंका चोपड़ा 2 महीने बाद निकलीं घर से बाहर

बॉलिवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही हैं। इस लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव बनी हुई हैं और अपनी रोजाना की लाइफ से फैन्स को अपडेट करा रही हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बीच प्रियंका चोपड़ा पूरे 2 महीने बाद घर से निकली हैं। घर से निकलने के बाद उन्होंने मास्क पहने हुए अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। सेल्फी में प्रियंका का प्रिंटेड मास्क काफी कूल दिख रहा है। इस तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'आखें कभी खामोश नहीं रहतीं।' बता दें कि हाल में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड जुटाए जाने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में देखी गई थीं। इससे पहले वह लेडी गागा द्वारा रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग ले चुकी हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिकाओं में थे।
 

Related Posts