YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) पूजा बेदी की फिर शादी कराने जुटे  बच्‍चों 

(रंगसंसार) पूजा बेदी की फिर शादी कराने जुटे  बच्‍चों 

पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रैक्टर के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इस बात को पूजा ने खुलासा किया कि उन्हें फिर से शादी के लिए प्रोत्साहित करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके बच्चे हैं। बता दें कि पूजा बेदी के पति फरहान से दो बच्चे-अलाया और ओमान हैं। पूजा बेदी ने खुलासा किया था कि उनके जीवन में जितने भी पुरुष रहे हैं, बच्चों की बॉन्डिंग सबसे अच्छी रही। बच्चे उनके रिलेशनशिप्स में हमेशा सपोर्टिव रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि उनके बच्चे चाहते हैं कि जैसे उनके पिता फरहान जीवन में आगे बढ़कर सेटल हो गए। उनकी मां पूजा को भी वैसा ही करना चाहिए। पूजा के एक्स हस्बैंड फरहान फरदीन खान की बहन लैला खान से शादी कर चुके हैं। दोनों का एक बेटा भी है। मानेक कॉन्ट्रैक्टर बीते साल वैलंटाइन्स डे पर पूजा बेदी को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं। पूजा ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी। 
 

Related Posts