YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

करण जौहर अपने बच्चों के साथ बीता रहे समय -दोनों बच्चे रूही और यश कर रहे हैं डांस 

करण जौहर अपने बच्चों के साथ बीता रहे समय -दोनों बच्चे रूही और यश कर रहे हैं डांस 

मुंबई । लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर अपने बच्चों यश और रूही के साथ समय बिता रहे हैं। जिनके वीडियोज वह आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो करण जौहर ने हाल ही में शेयर किया है, जिसमें उनके दोनों बच्चे रूही और यश डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में यश और रूही 'आंख मारे' पर अपने डांस मूव्स से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वीडियो में यश और रूही खुद तो डांस कर ही रहे हैं साथ ही करण जौहर को भी डांस करने के लिए फोर्स कर रहे हैं। जिस पर करण उन्हें ऐसा ना करने के लिए कहते हैं। लोग अब करण के इस वीडियो पर कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यश और रूही का यह वीडियो करण के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है, 'हमने अपने दिन की शुरुआत एक डांस पफॉर्मेंस के साथ की। मुझे डांस फ्लोर पर ले जाते हुए देखिए।' करण के इस वीडियो पर उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां लोग इस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं। वीडियो में यश, रूही और करण जौहर के साथ ही करण की मां हीरू जौहर भी दिख रही हैं। इस वीडियो में करण के बच्चे मस्ती के मूड में पूरे जोश के साथ डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करण ने यश और रूही का वीडियो शेयर किया है। इन दिनों उनका पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट उनके बच्चों के वीडियोज से भरा पड़ा है। दोनों बच्चों के वीडियोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। बता दें ‎कि करण जौहर लॉकडाउन के बीच भी काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ग्रे-ब्लैक हेयर्स की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 
 

Related Posts