YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

प्रियंका गांधी ट्विटर से करेंगी सोशल मी‎डिया कैंपेन की शुरुआत

प्रियंका गांधी ट्विटर से करेंगी सोशल मी‎डिया कैंपेन की शुरुआत

प्रियंका गांधी का कांग्रेस में अ‎धिका‎रिक तौर पर शा‎मिल होने के बाद से सोशल मी‎डिया के ज‎रिए जनता से जुड़ने की शुरुआत करने जा रही हैं। इस सोशल मीडिया अभियान के हिस्से के रूप में अब उनका खुद का ट्विटर हैंडल होगा। सूत्रों से ‎मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के जरिये अपने चुनावी अभियान को तेज करेगी।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले से ही ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। ट्विटर पर राहुल के 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, और अब प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने से कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन को नई धार मिलेगी। खबरों अनुसार  प्रियंका बूथ कार्यकर्ताओं से ट्विटर के माध्यम से संवाद करेगी। बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की राजनी‎‎ति में लांचिंग की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से मिल जानकारी के मुताबिक प्रियंका लखनऊ के रमाबाई मैदान में बड़ी रैली कर सकती हैं। साथ ही प्रियंका ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी। प्रियंका गांधी अभी दिल्ली पहुंच चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को दिल्ली में पार्टी महासचिवों की बैठक का आयोजन ‎किया है। इस बैठक में प्रियंका गांधी भी शिरकत करेंगी। 

Related Posts