YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर की अंग्रेजी टी पार्टी

(रंगसंसार) प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर की अंग्रेजी टी पार्टी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने क्वारंटाइन की इस अवधि में अपने घर पर एक टी पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी भतीजी के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा कि "सज-धजकर तैयार। इंग्लिश टी पार्टी।" इस बीच प्रियंका ने अपनी एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद रंग के परिधान में सूरज की किरणों का लुत्फ उठाती दिखीं। उन्होंने इसके साथ लिखा कि "धन्य महसूस कर रही हूं। यह सूरज, यह टोपी, सुर्ख होंठ..एक बेहतरीन दिन।" प्रियंका आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आएंगे।
 

Related Posts