YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 चीन ने भारत से पोर्क आयात पर लगाया प्र‎तिबंध - अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) से बचने ‎लिए फैसला

 चीन ने भारत से पोर्क आयात पर लगाया प्र‎तिबंध - अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) से बचने ‎लिए फैसला

पेइचिंग  चीन ने भारत से सुअर या जंगली सुअर से जुड़े किसी भी उत्पाद के आयात पर प्र‎तिबंध लगाने का फैसला किया है। उसकी ओर से कहा गया है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है। संबंधित मंत्रालयों की ओर से इस बारे में नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, इसे लद्दाख में भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चीन भारत पर वहां अवैध निर्माण का आरोप लगा रहा है।
चीन के एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इस महीने की शुरुआत में स्वाइन फीवर का पहला केस असम में मिला था। चीन के एएसएफ बचाव और नियंत्रण को शुरुआती नतीजे ‎मिले हैं। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि साल की शुरुआत से सुअरों को इलाज की जरूरत हो गई है और इनके मरने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह बीमारी पहले चीन के लिआओनिंग प्रांत में अगस्त 2018 में पाई गई थी। इसके बाद से 2019 में पोर्क की कीमत औसतन 51.77 युआन प्रति किलो हो गई थी। चीन की ज्यादातर आबादी के लिए पोर्क अहम आहार है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच संबंधों में कुछ तनाव आया है। चीन आरोप लगा रहा है कि भारत ने लद्दाख में अवैध निर्माण कराया है और उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपने सैनिक तैनात कर रखे हैं। इस बीच, अमेरिका भी इसमें कूद गया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, भारत ने उन्हें साफ इनकार कर दिया है और कहा कि चीन के साथ बातचीत जारी है।
 

Related Posts