YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

  मोबाइल देखकर चलने वालों के खिलाफ कानून बनने जा रहा जापान 

  मोबाइल देखकर चलने वालों के खिलाफ कानून बनने जा रहा जापान 

टोकियो । जापान में मोबाइल देखकर चलने से हो रही दुर्घटनाओं से डरी सरकार इस पर कानून बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कानून को पहले चरण में ट्रायल के लिए मध्य जापान के यामातो शहर में लागू किया जाएगा। जापान में शहर के लिए पार्षदों को कानून बनाने का अधिकार है। कानून को लेकर यामातो के सिटी काउंसिल में चर्चा भी चल रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शहर प्रशासन ने यह कानून एक ताजा शोध के बाद लागू करने का फैसला किया है। इस शोध में यामातो के दो रेलवे स्टेशनों पर 6000 लोगों का अध्ययन किया गया, जिसमें से अधिकतर पैदल चलने के दौरान मोबाइल का प्रयोग करते दिखे। शोध में दावा किया गया है कि मोबाइल देखकर चलने के कारण लोगों को चोटें भी आई हैं।
जून के मध्य में यामातो के सिटी काउंसिल में इस बिल पर वोटिंग की संभावना है। अगर यह बिल कानून का रूप अख्तियार कर लेता है, तब यामाटो फोन को देखकर चलने पर प्रतिबंध लगाने वाला जापान का पहला शहर बन जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा,तब इस पूरे जापान में लागू करने पर भी विचार किया जा सकता है। नए कानून को 1 जुलाई से लागू किया जा सकता है।
 

Related Posts