YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

पति निक जोनस से प्रियंका चोपड़ा को मिला गिफ्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

 पति निक जोनस से प्रियंका चोपड़ा को मिला गिफ्ट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

 बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर उनके डेटिंग टाइम से लेकर शादी और अभी भी कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार यहां तक कहा गया था कि यह कपल तलाक देने जा रहा है। परंतु दोनों ने ही इस खबर को अफवाह बताया था। दोनों एक- दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसका सबूत देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर दोनों के प्यार को दिखाती है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई हील्स का फोटो पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ ही उन्होंने निक जोनस को भी टैग किया, जिससे यह अंदाज लगाना आसान है कि उन्हें यह हील्स तोहफे में पति से मिली है। ऐसे ही कुछ दिन पहले भी प्रियंका को निक ने एक और खास गिफ्ट दिया था। प्रियंका को निक ने तोहफे के रूप में एक शानदार कार दी थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके अलावा प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी जेठानियों के साथ भी फोटो शेयर किया है, जिसमें वह सब मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें तीनों के साथ निक और उनके भाई भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक गिफ वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह प्रियंका के साथ चीयर्स करते नजर आ रहे थे।

Related Posts