YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

हरलीन सेठी संग फर्स्ट क्लास पर थिरके वरुण धवन

हरलीन सेठी संग फर्स्ट क्लास पर थिरके वरुण धवन

बीते दिनों फिल्म कलंक का सॉन्ग फर्स्ट क्लास रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी के इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बाद दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और विकी कौशल सॉन्ग पर मस्ती करते दिखाई दिए थे। अभी इस सॉन्ग का एक और वीडियो सामने आया है, इसमें विकी कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी वरुण धवन के साथ इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वरुण ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। वरुण, हरलीन के साथ वीडियो में मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस की नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म कलंक आने वाली 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Related Posts