YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत का पांचवां स्थान, स्पेन को पीछे छोड़ा 

 कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत का पांचवां स्थान, स्पेन को पीछे छोड़ा 

नई दिल्ली ।  स्पेन को पीछे छोड़ते हुए  भारत कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 45 हजार 670  हो चुकी है। शुक्रवार को  भारत इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का छठा देश बना था। 
अब भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील, रूस, और ब्रिटेन ही हैं। 
भारत में इस बीमारी से शनिवार रात 10 बजे तक 6,913 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि 1 लाख 18 हजार 48 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए थे। शनिवार को देश में  रात 10 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 9,569 नए मामले सामने आए।  अकेले महाराष्ट्र में 2,739 नए संक्रमित मिले और पीड़ितों की संख्या बढ़कर 82,968 हो गई। इनमें से 2,969 की मौत हो गई है और 42,609 ठीक हो गए हैं।
तमिलनाडु में शनिवार को 1,478 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 30,172 हो गई। इनमें से 16,395 ठीक हो चुके हैं। 254 की मौत हो गई है। दिल्ली में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यहां शनिवार को 1320 नए मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27,654 हो गई। इनमें से 761 की मौत हो गई है, जबकि 10,664 ठीक हो गए हैं। गुजरात में शनिवार को 498 नए संक्रमित मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 19,617 हो गई जिनमें से 1,219 की मौत हो चुकी है। इस प्रकार मृत्यु दर में गुजरात का रिकॉर्ड सर्वाधिक बुरा है। हालांकि यहां पर 13,324 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। राजस्थान में 253 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10,337 हो गई है। जिनमें से 229 की मौत हो गई है और 7,384 ठीक हो गए हैं। मध्यप्रदेश में शनिवार को 232 नए संक्रमित मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9,228 हो गई इनमें से 399 की मौत हो चुकी है जबकि 6,108 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को पश्चिम बंगाल में भी 435 नए संक्रमित मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 7,738 हो गई जिनमें से 383 की मौत हो चुकी है और 3,119 ठीक हो चुके हैं।
शनिवार को कर्नाटक में 378, बिहार में 147, आंध्रप्रदेश में 210, हरियाणा में 355, तेलंगाना में 206, जम्मू और कश्मीर में 147, उड़ीसा में 173, असम में 154, केरल में 108 नए संक्रमित मरीज मिले। अन्य छोटे राज्यों में भी बड़ी तादाद में नए संक्रमित मरीज मिले। मरीजों की बढ़ती संख्या भारत को कोरोनावायरस संक्रमित शीर्ष देशों में शुमार कर चुकी है। दो लाख से ऊपर होने के बाद बहुत से देशों में इस वायरस का प्रकोप संभालना कठिन हो गया था। भारत में अब हम तीन लाख के आंकड़े की तरफ बढ़ रहे हैं। लगातार बड़ी तादाद में मरीज मिल रहे हैं। तीन लाख की संख्या भारत के लिए चिंता का विषय है।
 

Related Posts