YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 जो लोग हज यात्रा पर जाने के इच्छुक नहीं हैं उन्हें मिलेगा पूरा रिफंड - हज कमेटी 

 जो लोग हज यात्रा पर जाने के इच्छुक नहीं हैं उन्हें मिलेगा पूरा रिफंड - हज कमेटी 

नई दिल्ली । हज कमेटी ने तय किया है कि जो लोग हज यात्रा पर जाने के इच्छुक नहीं हैं, वह अपनी यात्रा निरस्त कर सकते हैं। इन सभी को पूरा रिफंड मिलेगा। 
ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के कारण इस साल भारत से हज पर लोगों के जाने की संभावना बहुत कम है। सऊदी अरब की सरकार ने अब तक हज यात्रा को लेकर हज कमेटी ऑफ इंडिया को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। 
हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मसूद अहमद खान बताया कि केंद्रीय हज समिति ने पूरा रिफंड करने का फैसला हज यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया है। खान ने कहा कि तैयारी के लिए केवल कुछ सप्ताह ही बचे हैं और अब तक हज यात्रा के बारे में सऊदी अरब में अधिकारियों से कोई संवाद नहीं हुआ है। उधर, भारतीय हज कमेटी ने एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा है कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं।
एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि सऊदी अरब में भी कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हमारे यहां से दो लाख लोगों को जाना है। हमारी तैयारी थी, लेकिन अब समय बहुत कम बचा है। हम सऊदी अरब की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी आने का इंतजार कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार भारत से हज पर लोगों के जाने की संभावना बहुत कम है। 
हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान की तरफ से जारी परिपत्र के मुताबिक हज-2020 में कुछ सप्ताह का समय बचा है और अब तक सऊदी अरब की तरफ से आगे की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में फैसला किया गया है कि हज यात्रा पर नहीं जाने के इच्छुक लोगों को उनके द्वारा जमा कराई गई रकम वापस की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पैसे बिना किसी कटौती के वापस किए जाएंगें।
 

Related Posts