YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

अनिल कपूर के डुप्लीकेट के चर्चे हुए आम

अनिल कपूर के डुप्लीकेट के चर्चे हुए आम

फिल्मी दुनिया में मशहूर कलाकारों के हमशक्ल आसानी से मिल जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि इनकी कोई अपनी पहचान या महत्व नहीं होता है। दरअसल इनकी भी अपनी दुनिया होती है, जिसे कभी-कभी सामने भी लाने की कोशिश की जाती है। वैसे बिग बी अमिताभ बच्चन के हमशक्ल तो अनेक शहरों में हैं, जो उनके गेटअप के लिहाज से खुद को भी परिवर्तित करते देखे जाते हैं। इसी तरह सलमान, शाहरुख और आमिर के भी अनेक हमशक्ल मिल जाते हैं। यहां पर हम एक ऐसे ही हमशक्ल की बात कर रहे हैं जिनकी शक्ल सदाबहार हीरो अनिल कपूर से मिलती है। अनिल कपूर के डुप्लीकेट की चर्चा इन दिनों कुछ ज्यादा ही हो रही है। इन महाशय का नाम है आरिफ खान। दरअसल आरिफ की शक्ल अनिल कपूर से इतनी ज्यादा मिलती है कि पहली नजर में तो लोग उन्हें अनिल कपूर ही समझ बैठते हैं और उनसे ऑटोग्राफ लेने भीड़ लगा लेते हैं। सिर्फ अनिल कपूर की तरह दिखना ही नहीं बल्कि उनके बोलने का अंदाज, चलने का तरीका सब कुछ अनिल कपूर जैसा ही है। ऐसे ही एक साक्षात्कार के दौरान आरिफ ने बताया कि वो मुंबई एक्टर बनने आए थे अनिल कपूर का डुप्लीकेट बनने तो कतई नहीं आए थे। फिर भी 'आज मैं जो कुछ भी हूं उसके लिए अनिल कपूर का एहसानमंद हूं।' आरिफ महाराष्ट्र के आकोला जिले के रहने वाले हैं। वो बताते हैं कि 'एक बार अनिल कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच उनसे मिलना हुआ। अनिल कपूर फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। ऐसे में जब लोगों ने मुझे देखा तो अनिल कपूर समझ लिया और मुझसे ऑटोग्राफ लेने लगे। अनिल कपूर ने पूछा यह भीड़ वहां क्यों लगी है, तब लोगों ने उन्हें बताया कि आपका ही कोई डुप्लीकेट है जो लोगों को ऑटोग्राफ दे रहा है। इस पर उन्होंने मुझे बुलाकर मुलाकात की और गले लगाया। यही नहीं बल्कि आरिफ ने तो सुपर डांसर चैप्टर तीन में अपना अपीयरेंस दे चुके हैं। इसका अर्थ यही हुआ कि वो अच्छे डांसर भी हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने अनिल कपूर के साथ उनके मशहूर गीत ''ए जी ओ जी'' पर डांस भी किया। बहरहाल अनिल कपूर के इस डुप्लीकेट के चर्चे इन दिनों आम हो चले हैं, क्योंकि वो एक सफल कलाकार की ही तरह खुद को प्रदर्शित करते हैं और अपनी जिंदगी से खुश भी नजर आते हैं। 
 

Related Posts