YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 डब्ल्यूएचओ ने कहा, रविवार को एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 1,83,000 मामले 

 डब्ल्यूएचओ ने कहा, रविवार को एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 1,83,000 मामले 

जिनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कोरोना संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी। दुनिया भर में पिछले 24 घंटों में 1,83,000 से अधिक नए मामले सामने आए। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि सबसे अधिक 54,771 मामले ब्राजील में सामने आए। इसके बाद अमेरिका में 36,617 और भारत में 15,400 से ज्यादा मामले सामने आए। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते मामले कई कारकों को दर्शाते हैं जिनमें बड़े पैमाने पर जांच के साथ ही व्यापक स्तर पर संक्रमण का फैलना शामिल है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि दुनिया भर में वैश्विक महामारी से अब तक 87,08,008 लोग प्रभावित हैं और इनमें से 1,83,020 लोग पिछले 24 घंटे में संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं विश्व भर में अब तक 4,61,715 लोगों की मौत हुई है और रोजाना उसमें 4,747 मौतों का इजाफा हो रहा है। मौत के इन नए मामलों में से दो तिहाई मामले अमेरिका के हैं। स्पेन में अधिकारियों ने तीन माह के लॉकडाउन के बाद राष्ट्रीय आपातकाल स्थिति समाप्त कर 4.7 करोड़ लोगों को स्वतंत्र रूप से आवाजाही की अनुमति दी। देश ने ब्रिटेन और वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति प्राप्त 26 यूरोपीय देशों से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन के पृथक-वास संबंधी नियम को भी हटा दिया। वहीं अमेरिका में ओकलाहोमा के टुलसा में अभियान रैली में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने 2.5 करोड़ लोगों की जांच की लेकिन इसकी बुरी बात यह थी कि इसमें ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के अभियान ने ट्रंप पर अमेरिकी लोगों की सुरक्षा एवं आर्थिक कुशलता से पहले राजनीतिक हित को रखने का आरोप लगाया। वहीं इंग्लैंड में, लॉकडाउन के प्रतिबंधों की वजह से लोग उत्तरी गोलार्ध में साल के सबसे लंबे दिन स्टोनहेंज के प्राचीन चौक पर सूर्योदय के साक्षी नहीं बन पाए। इस स्थल का संचालन करने वाले इंग्लिश हेरिटेज ने सूर्योदय को लाइव स्ट्रीम किया। संक्रमण के मामले न सिर्फ अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे हैं बल्कि ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों में भी खासकर लातीन अमेरिकी देशों में।
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामले एक दिन में 50,000 से ज्यादा बढ़ गए हैं। राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो इस जोखिम को कमतर आंक रहे हैं जबकि उनके देश में अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जो विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा मृतक संख्या है। दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए और 46 लोगों की मौत हुई। वहीं राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने विश्व के सबसे सख्त लॉकडाउन में से एक में ढील देने की घोषणा की। पिछले हफ्ते दी गई रियायतों में खेल-कूद की गतिविधियों को भी फिर से शुरू करने की इजाजत दी गई थी। लेकिन देश के खेल मंत्री नाथी मथेटवा ने चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य मंत्रालय से बिना पूर्व अनुमति के खेल निकायों द्वारा प्रशिक्षण फिर से शुरू करने या कार्यक्रमों का आयोजन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। 
 

Related Posts